विज्ञापन

श्याम माली बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

शौकत खान Tue, 04-Aug-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) निकटवर्ती ग्राम भकरी के वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम माली को राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। ​किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए माली को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। श्याम माली की.

विज्ञापन

इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ​माली को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना का विशेष आभार व्यक्त किया है। 

 
 
 
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना है कि माली के अनुभव और सक्रियता से क्षेत्र में किसान मोर्चा और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस दौरान अनेक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News