शिक्षा से ही मिलता है आगे बढ़ने का मौका : किलक, विधायक किलक ने राउमावि में किया टीनशेड का लोकार्पण
![]() |
शौकत खान | Mon, 06-Apr-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। सोमवार को हरसोर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित टीनशेड का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक अजयसिंह किलक का विद्यालय के मुख्य गेट पर स्टॉफ एवं विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर गाजे बाजे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य भीयाराम गढ़वाल की अगुवाई में स्टाफ ने आगंतुक अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर बोलते हुए विधायक किलक ने कहा कि शिक्षा से ही हम विकास की सीढ़ी चढ़ सकते हैं। शिक्षा से ही हमें आगे बढ़ने का मौका मिलता है। शिक्षा ही हमें बेहतर संस्कार देती है। इसलिए आज हर किसी को शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य करना चाहिए। शिक्षा ही जीवन का आधार है और बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अर्थ हीन व दिशाहीन हो जाता है।
अगर बच्चों को उच्च एवं संस्कारित शिक्षा दी जाए तो बच्चा आगे चल कर अपने परिवार के साथ साथ देश एवं राष्ट्र हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। समारोह में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में उत्कर्ष अंक हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जसवंत सिंह थाटा, भाजपा नेता चेनाराम भींचर, रामनिवास घायल ने भी संबोधित किया।
ये रहे उपस्थित-