विज्ञापन

शिंभूपुरा के कुमार मोहन बने ज्यूडिशियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव

हितेश रारा Thu, 27-Aug-2026

मारोठ(नागौर डेली न्यूज) शिंभूपुरा गांव निवासी एवं जयपुर मेट्रोपॉलिटन-01 न्यायालय में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत कुमार मोहन को राजस्थान ज्यूडिशियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा किए गए मनोनयन के बाद न्यायिक परिवार के साथ उनके पैतृक गांव शिंभूपुरा और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 
 
विज्ञापन
कुमार मोहन ने वर्ष 2019 में राजस्थान न्यायिक सेवा में प्रवेश किया था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा शिंभूपुरा व कुचामन शहर से प्राप्त की। इसके बाद क्लैट परीक्षा उत्तीर्ण कर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, कोलकाता से बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। कॉलेज के दौरान भी वे जनरल बॉडी में सक्रिय रहे और विभिन्न समितियों में पदाधिकारी की जिम्मेदारी निभाई।
 
 
विज्ञापन
त्वरित निर्णय और मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए पहचान
 
न्यायिक सेवा के दौरान कुमार मोहन न्यायिक विवेक, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और मामलों के शीघ्र निस्तारण के प्रति विशेष रुचि के लिए पहचान बना चुके हैं। इससे पूर्व वे जोधपुर मेट्रोपॉलिटन न्यायालयों तथा विराटनगर (जयपुर जिला) में न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल जज के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
 
उन्होंने हाशिए पर रहने वाले एवं गरीब लोगों के खिलाफ अनुचित गिरफ्तारी और आपराधिक मामले दर्ज किए जाने के मामलों को भी गंभीरता से उठाया। इस संबंध में उनके द्वारा राजस्थान पुलिस महानिदेशक को लिखा गया पत्र चर्चा में रहा। इसके बाद अवैध शराब सहित ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य स्तर पर निर्देश जारी किए गए।
 
 
शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में परिवार की भी पहचान
 
कुमार मोहन शिंभूपुरा के मीणा परिवार से हैं। उनके पिता गोविंद राम सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जबकि उनके भाई देवेंद्र कुमार मीणा तमिलनाडु में वन विभाग में डीएफओ के पद पर कार्यरत हैं। परिवार का शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है।
 
क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं
 
कुमार मोहन के राजस्थान ज्यूडिशियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मनोनीत होने पर गजेंद्र चौधरी, सहकारी समिति अध्यक्ष श्यामगढ़, योगेश कुमार मीणा, भागीरथ चौधरी, भूपेंद्र सिंह राजलिया सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि शिंभूपुरा जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर न्यायिक सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कुमार मोहन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News