विज्ञापन

शांति व भाईचारे के साथ मनाई गई होली, युवाओं ने खेली कपड़ा फाड़ होली

महबूब खोखर Wed, 04-Mar-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज)। शहर सहित आसपास के क्षेत्र में होली का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल रहा और जगह-जगह रंग-गुलाल के साथ होली खेली गई। 

विज्ञापन

शहर  में युवाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ छोटा बाजार ,हरिजन बस्ती में युवाओं ने कपड़ा फाड़, गुलाल और अबीर उड़ाकर होली खेली। कई स्थानों पर रंगारंग माहौल बना रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।

 
विज्ञापन

छोटा बाजार में युवाओं ने कपड़े फाड़ होली खेलने की परंपरा भी निभाई। इस दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर जमकर मस्ती की और होली के गीतों पर झूमते हुए उत्साहपूर्वक पर्व मनाया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News