विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने नशा नहीं करने के प्रति लोगों को किया सचेत
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 07-Apr-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने नशा नहीं करने के प्रति लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, लॉयन विष्णु मोयल, लियो क्लब उपाध्यक्ष लियो अविनाश जैन, सचिव लियो तरुण सोनी ने विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के नशे से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
इस दौरान लॉयन राम काबरा ने स्वस्थ रहने के लिए नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा नशा इंसान को न केवल शारीरिक एवं मानसिक बल्कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से भी खोखला कर देता है। उन्होंने बताया नशे की लत को रोकने के लिए आवश्यकता है जागरूकता की।
आज की युवा पीढ़ी नशा माफियाओं के चंगुल में फंसकर अपना एवं परिवार का भविष्य खराब करने की ओर अग्रसर है, ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि अपने आस पास के युवाओं को नशा न करने के प्रति समझाइश करें। यह छोटा सा प्रयास एक स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान होगा।