विज्ञापन

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने साक्षरता के प्रति किया जागरूक, साक्षरता व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ती है

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 08-Sep-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : शिक्षा नगरी की सामाजिक संस्था लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने विश्व साक्षरता दिवस पर कच्ची बस्ती के लोगों में शिक्षा के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से प्रताप नगर कच्ची बस्ती के राजकीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, निवर्तमान अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, सचिव लॉयन विष्णु मोयल, लियो क्लब उपाध्यक्ष लियो अविनाश जैन, कोषाध्यक्ष लियो अविनाश कुमावत, बीना मोयल ने बस्तीवासियों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

विज्ञापन

इस मौके पर लॉयन राम काबरा ने कहा आज के समय में शिक्षा के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। शिक्षा ही है जिसे प्राप्त कर हम बेहतर इंसान बनकर एक सशक्त समाज एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आपको पढ़ाई के साथ साथ अपने परिवार एवं आस पास के असाक्षर लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा देने का महत्वपूर्ण सेवा कार्य भी करना है। इस पर विद्यार्थियों ने सहमति जताई।

विज्ञापन

लॉयन रेखा काबरा ने दैनिक जीवन की उपयोगी जानकारी दी एवं कहा साक्षरता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को क्लब द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका शारदा मुंदलिया, शिक्षिका मोनिका सिंह एवं बस्ती के बच्चों को स्कूल जाने के प्रति प्रेरित करने वाली प्रेम देवी का क्लब द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा लॉयन विष्णु मोयल के सौजन्य से उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। लॉयन विष्णु मोयल ने कहा जन्मदिन को सेवा कार्यों के साथ मनाने से आत्मिक सुकून मिलता है। विद्यालय परिवार एवं बस्तीवासियों ने लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट का आभार जताया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News