विज्ञापन

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने कच्ची बस्ती में निकाली तिरंगा रैली

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 09-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत कच्ची बस्ती में तिरंगा रैली का आयोजन किया तथा बस्तीवासियों को तिरंगा वितरण कर बस्ती की प्रत्येक झोपड़ी पर फहराने का आह्वान किया। रैली में संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, सचिव लॉयन विष्णु मोयल, लॉयन सोनू अग्रवाल एवं बस्तीवासियों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय एवं वन्देमातरम का उद्घोष कर वातावरण को देश भक्ति से ओतप्रोत कर दिया। 

विज्ञापन

बच्चों में भी देश प्रेम की भावना का जबरदस्त उत्साह दिख रहा था। रैली के पश्चात सभी बस्तीवासियों को तिरंगा वितरण कर सम्मान के साथ फहराने का आह्वान किया। इस दौरान लॉयन राम काबरा ने हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए बताया राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने को समर्पित इस अभियान के तहत देश की आन बान एवं शान तिरंगे को फहराते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन

क्योंकि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की एकता, अखंडता, गौरव एवं शौर्य तथा राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा बस्ती को रोजाना स्वच्छ रखने का प्रयास करें ताकि सभी स्वस्थ रहें। बस्तीवासियों ने लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट का आभार व्यक्त किया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News