विज्ञापन

लाडनूं : फाग महोत्सव.... गायत्री ढाणी में चंग की थाप पर झूमे लोग

अबू बकर बल्खी Fri, 27-Feb-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) : पाबोलाव क्षेत्र में स्थित मां गायत्री ढाणी एवं बापूजी एज्युकेशन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में फाग महोत्सव 2026 का आयोजन सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजलदेसर की आज़ाद चंग पार्टी तथा शेखावाटी क्षेत्र से आए कलाकारों ने चंग की थाप पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को फाग की रंगत से सराबोर किया। 

विज्ञापन

इस दौरान पुष्प होली, गुलाल की होली, बांसुरी वादन, गिंदड़ नृत्य एवं चंग की थाप पर सामूहिक नृत्य का मुख्य आकर्षण रहा। रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों और लोकसंगीत ने फाग उत्सव की परंपरा को अधिक जीवंत बना दिया। संयोजिका डॉ. ईशा गुर्जर ने कहा कि भारतीय त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं। 

विज्ञापन

इसी उद्देश्य से होली पर्व के अवसर पर फाग महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्री बापूजी एज्युकेशन समूह के निदेशक डॉ. ओमप्रकाश गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि होली पर्व पर रासायनिक एवं चाइनीज़ रंगों के बजाय प्राकृतिक गुलाल का प्रयोग किया जाना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहेंगे।

कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर एवं गुलाल लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नीतू गुर्जर, गणेश सिंह रसीदपुरा, मुकेश रुंदला, लाल दास स्वामी, सुनीता जांगिड़, हितेश शर्मा, विवेक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News