विज्ञापन

लाडनूं नगर पालिका में नए ईओ ने संभाला कार्यभार

अबू बकर बल्खी Fri, 09-Jan-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार मेड़ता रोड नगरपालिका के ईओ हरेंद्र चौधरी को सौंपा गया है। शुक्रवार शाम को उन्होंने नगर पालिका लाडनूं में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन रावत खान, लीगल एडवाइजर एडवोकेट गोविंद सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नन्द किशोर चौधरी,

विज्ञापन

 कनिष्ठ लेखाकार राजेंद्र पंवार सहित नगर पालिका के कर्मचारियों ने साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद ई.ओ हरेंद्र चौधरी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करने का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन

एडवोकेट गोविंद सिंह ने कहा कि नए ईओ से आमजन को उम्मीदें हैं। उन्होंने आमजन की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करने की उम्मीद जताई। नगर पालिका में नए ईओ के अतिरिक्त कार्यभार संभालने से प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जगी है। इस अवसर पर पार्षद राजेश शर्मा, एसआई रामचंद्र पुनिया, अनिल चौधरी, ओमप्रकाश मोहिल, वेदप्रकाश , बाबूलाल ठोलिया, इकबाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News