विज्ञापन

राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर रक्तवीरों ने उत्साह के साथ किया रक्तदान

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Wed, 01-Oct-2025

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर लॉयन्स एवं लियो क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वावधान में राजकीय जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ डॉ मनोज मित्तल ने रक्तदान कर किया। 

विज्ञापन

पीएमओ डॉ शकील राव, क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील, लॉयन विष्णु मोयल, सलामुद्दीन मणियार, नरेश जोशी ने रक्तदाताओं को रक्तवीर सम्मान पत्र प्रदान कर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। लॉयन राम काबरा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा रक्तदान जैसा कोई महादान नहीं। 

विज्ञापन

खून की कमी से जूझ रहे रोगियों का जीवन बचाने की उम्मीद रक्तदाता ही होता है, इसी वजह से रक्तदाता को जीवनदाता भी कहा जाता है। डॉ शकील राव ने कहा स्वस्थ युवा हर तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है। डॉ मनोज मित्तल ने कहा रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है एवं स्वस्थ भी रहते है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News