विज्ञापन

रामदेवरा दर्शन से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, तीन घायल

महबूब खोखर Tue, 08-Sep-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर सिलास फांटे के पास सोमवार को ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा के बालापुरा निवासी रामदेवरा दर्शनार्थी झुंझाला से दर्शन करने के बाद मेड़ता सिटी की ओर जा रहे थे। 

विज्ञापन

इसी दौरान सिलास फांटे के पास सामने से आ रहा ट्रैक्टर अचानक सिलास की तरफ मुड़ने लगा। ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के चालक सुरेश छाबा और ईएमटी बंटी महिया मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए कुचेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

 
 
 
विज्ञापन

हादसे में शायरी पत्नी संतराम, संतराम पुत्र रामजस और शंकर पुत्र मदन घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News