विज्ञापन

मारवाड़ पीजी महाविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय रैनबो कला प्रदर्शनी का हुआ समापन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 29-Jan-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : स्टेशन रोड स्थित मारवाड़ पी जी महाविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय रैनबो कलां प्रदर्शनी का समारोहपूर्वक समापन किया गया I कला प्रदर्शनी के समापन समारोह में महाविद्यालय के निदेशक सुल्तान सिंह थालौड़, अध्यक्ष बनवारी लाल पचार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार बिजारणियां तथा प्राचार्य डॉ एस आर कुमावत ने प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।

 

विज्ञापन

प्रदर्शनी में कुचामन व आस पास के क्षेत्रों के विद्यालय तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा स्वतंत्र चित्रकारों ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में लगी चित्रकृतियों को देखकर विद्यार्थी काफी अभिभूत नजर आए साथ ही चित्रकृतियों में छुपे विभिन्न संदेशों को तार्किक दृष्टि से भी समझा। कला प्रदर्शनी की प्रभारी कुसुम पारीक ने बताया कि महाविद्यालय के आर्टिस्ट हेमंत चौहान, चिरागुदीन, ख़ुशी कंवर, रेखा मीणा, सुनील मेघवाल, हेमंत कुमावत, ऋषिका, रीना कुमावत तथा रेखा साही  की कलाकृतिया जिनमे समसामयिक विषयों को  चित्रकला के माध्यम से अभिव्यक्ति किया I  

विज्ञापन

महिलाओं, युवाओं तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े  विभिन्न क्रियाकलापों के अत्यंत भावपूर्ण व सौंदर्यात्मक अंकन  के साथ मॉर्डन आर्ट से जुडी कलाकृतियां कला प्रदर्शनी में दर्शंकों के आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर निदेशक सुल्तान सिंह थालौड़ ने सम्बोधित करते हुए बताया कि महाविद्यालय हमेशा कला मंच पर इस तरह की प्रदर्शनियां आयोजित करवाता है, जिससे कलाकारों को एक बेहतर मंच मिलता है। 

प्राचार्य डॉ एस आर कुमावत ने  तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी में स्थानीय कलाकारों के साथ अन्य विद्यालय तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी व स्वतंत्र कलाकारों का आभार जताते हुए महाविद्यालय की आर्ट गैलरी की खूबियों तथा चित्रांकन शैली से दर्शकों को अवगत कराया । संस्थान अध्यक्ष बनवारी लाल पचार ने अपने धन्यवाद उद्बोधन द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ रविंद्र सिंह यादव ने किया I समापन समारोह में डॉ जितेंद्र चौबदार, ईश्वरराम बुगालिया, दानाराम भींचर, निकिता, शिवानी तथा पुखराज कुमावत उपस्थित रहे ।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News