विज्ञापन

मानपुरा से खुंडियावास के लिए 14वीं पदयात्रा रवाना, जयकारों से गूंजा माहौल

हितेश रारा Thu, 03-Sep-2026

मारोठ(नागौर डेली न्यूज) : कस्बे के निकटवर्ती ग्राम मानपुरा (श्यामगढ़) गांव से खुंडियावास, पुष्कर एवं सुरसुरा के लिए 14वीं पदयात्रा गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। पदयात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने रामदेवजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा रामदेवजी का आशीर्वाद लिया।

 
 
विज्ञापन
मानपुरा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष मदनाराम चौधरी एवं रामदेवराम राड़ ने बताया कि इस अवसर पर बाबा रामदेवजी की झांकी को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर डीजे की धुन पर बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा पर रवाना हुए।
 
 
विज्ञापन
महिलाएं भी भजनों पर झूमीं
 
पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं डीजे की धुन पर नाचती-गाती हुई पदयात्रा में आगे बढ़ीं। पूरे मार्ग में बाबा रामदेवजी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं में पदयात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
 
 
खुंडियावास में करेंगे निशान अर्पित
 
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पदयात्री खुंडियावास स्थित रामदेवजी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और बाबा को निशान अर्पित करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु पुष्कर एवं सुरसुरा की ओर भी प्रस्थान करेंगे।
 
इस दौरान रामदेवराम, गोविंद वर्मा, लिछमण मावलिया, रघुनाथ, गिरधारी, भंवर राड़, मोहन राड़, श्रवण मिस्त्री, सोहन, खेमाराम, गोपालराम, लक्ष्मणराम, मालूराम, डालूराम, लिछमण पड़िया, जगदीश राड़, रघुनाथ वर्मा, भोलाराम, अमराराम, मोहनराम, त्रिलोक राज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News