मदरसा शिक्षा में सुधार को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने ली बैठक
![]() |
अबू बकर बल्खी | Sat, 19-Sep-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। मदरसा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर नागौर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल जीनगर ने लाडनूं में शिक्षा अनुदेशकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मदरसा नुरुल इस्लाम में आयोजित बैठक में ब्लॉक समन्वयक अख्तर भाटी की उपस्थिति में लाडनूं ब्लॉक के शिक्षा अनुदेशकों ने भाग लिया। बैठक में विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि, पोषाहार की गुणवत्ता बनाए रखने, शाला दर्पण आईडी से संबंधित कार्यों को समय पर पूर्ण करने तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
जीनगर ने शिक्षा अनुदेशकों से कहा कि मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित निगरानी रखी जाए और शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने नामांकन बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान मदरसा शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों एवं शिक्षा अनुदेशकों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।