विज्ञापन

मतदाता सूची को त्रुटि रहित करने और नाम जुड़वाने के लिए 8 अगस्त को जिले में आयोजित होंगे विशेष शिविर

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 07-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदाता सूचियों को पूर्णतया शुद्ध और त्रुटि रहित बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अवधेश मीना के निर्देशानुसार जिले के समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर शनिवार, 8 अगस्त 2026 को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

 

विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन के बाद भी निर्वाचन नामावली को निरन्तर अद्यतन (अपडेट) करने की कार्यवाही जारी है। नामांकन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि से 10 दिन पूर्व तक मिलने वाले आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, अपात्रों के नाम हटाने तथा अशुद्धियों को शुद्ध करने का कार्य किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशेष शिविर के तहत जिले के अधीन आने वाले समस्त नगरीय निकायों के सभी मतदान केन्द्रों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्रातः 10:00 बजे से सायंकाल 05:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बीएलओ द्वारा मौके पर ही पात्र वंचित मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची में सुधार की कार्यवाही संपन्न की जाएगी।


 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (एसडीएम) को निर्देशित किया है कि वे इस विशेष अभियान के दौरान स्वयं मतदाता सूचियों का भौतिक सत्यापन कर इन्हें पूरी तरह त्रुटि रहित बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस विशेष शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News