विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में लिया भाग

शौकत खान Sun, 31-Aug-2025

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) रविवार को जगदंबा मैरिज गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर.चौधरी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड का श्रवण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के लिए प्रेरणा का महान स्रोत है। 

विज्ञापन

उनके विचार समाज को सकारात्मक सोच, राष्ट्रनिर्माण और जनभागीदारी की नई दिशा प्रदान करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी मन की बात ने जीवन में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार किया। 

विज्ञापन

इस दौरान किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राधाकिशन बिंदा, बिरधी चंद तोषनीवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष महेश दिवाकर, नेता प्रतिपक्ष रामचंद्र डूडी, मोहन सिंह, पार्षद सीताराम कटारिया,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा यूनुस खान, युवा नेता कैलाश राठी, हिमांशु सोनी, संनित कुमार, पर्वत सिंह हाडा, विष्णु झांकल सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News