विज्ञापन

बिना सहमति लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, किसानों का विरोध

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 29-Jan-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : शहर के समीप स्थित गांव शिवदानपुरा में स्मार्ट मीटर का किसानों ने किया विरोध शिवदानपुरा गांव में किसानों ने बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध किया. किसानों का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल अनियंत्रित रूप से बढ़ने की आशंका है और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा सामाजिक कार्यकर्ता परसाराम बुगालिया और किसानों ने बताया कि पहले से ही महंगाई और खेती की बढ़ती लागत से किसान परेशान हैं. 

विज्ञापन

ऐसे में स्मार्ट मीटर लगने से उनकी समस्याएं और बढ़ जाएंगी किसानों ने आरोप लगाया कि बिना ग्रामीणों की सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जो अनुचित है. इस दौरान किसानों ने बिजली विभाग से स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने की मांग की. किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा. 

विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता परसाराम बुगालिया ने प्रशासन से मांग की है कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को तुरंत रोका जाए और पहले जनता को इसके फायदे व नुकसान की स्पष्ट जानकारी दी जाए. स्मार्ट मीटर लगाने से पहले जनहित में इसकी पूरी जानकारी दी जाए और किसानों की सहमति ली जाए.


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News