विज्ञापन

बाजार में दुकानों पर पहुंचकर एसडीएम ने जगाई मतदान की अलख

अबू बकर बल्खी Thu, 27-Aug-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) नगरपालिका आम चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने अनूठी पहल करते हुए स्थानीय बाजार में दुकान-दुकान पहुंचकर दुकानदारों एवं ग्राहकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। नगरपालिका की ओर से आयोजित स्वीप अभियान के तहत रक्षाबंधन पर्व को भी मतदाता जागरूकता का माध्यम बनाया गया। 

विज्ञापन

एसडीएम ममता लहुआ ने राखी एवं मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की और ग्राहकों को आगामी 9 सितंबर 2026 को होने वाले नगरपालिका चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने राखी विक्रेताओं को मतदान जागरूकता से जुड़े छोटे स्टीकर उपलब्ध करवाए, जिन्हें राखी के डिब्बों पर लगाकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। 

 
 
 
विज्ञापन

इसी प्रकार मिठाई की दुकानों पर मिठाई के डिब्बों पर भी मतदान प्रेरणा के स्टीकर लगाए गए। बाजार की बड़ी दुकानों एवं प्रमुख स्थानों पर मतदान जागरूकता संबंधी पोस्टर भी चस्पा किए गए। इस अनूठी पहल के जरिए प्रशासन ने त्योहार की खरीदारी के लिए बाजार में आने वाले लोगों तक सीधे मतदान का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। 

एसडीएम ममता लहुआ ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस दौरान नगरपालिका लेखाकार राजेंद्र सिंह पंवार, अरविन्द धवल, महेंद्र जमादार, हिमालय, गोपाल सहित नगरपालिका के कार्मिक मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News