विज्ञापन

बहन ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, भाई-बहन के प्यार का पर्व हर्षोल्लास से मनाया

शौकत खान Fri, 28-Aug-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) रक्षा बंधन के पावन पर्व पर डेगाना सहित पूरे अंचल में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा दिन भाई-बहन के इस अटूट प्रेम के पर्व की धूम रही। घर-घर में बहनों ने थाल सजाकर भाईयों की आरती उतारी, मिठाई खिलाई और रक्षा का वचन लिया। 

विज्ञापन

इसी क्रम में हिमांशिका चौधरी और दीक्षा, सिया खटकड़ ने अपने छोटे भाई पुनीत कसवा और सूर्या चौधरी की कलाई पर राखी बांधकर भगवान से उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की। पूरे दिन क्षेत्र में यही भाई-बहन के प्यार का पावन पर्व चलता रहा।त्योहार को लेकर बाजारों में भी रौनक देखी गई और लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News