बच्चों ने रोजा रखकर मुल्क में अमन व चैन की मांगी दुआएं
![]() |
अबू बकर बल्खी | Fri, 27-Feb-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। शुक्रवार को रमजान के पवित्र माह का नौवां रोजा संपन्न हुआ। रमजान के इस महीने की पाक बरकतें बच्चों के उत्साह में साफ झलक रही हैं। लाडनूं के तेली रोड़ गली नंबर 16 निवासी असगर खत्री की छः वर्षीय पुत्री तमन्ना नूर ने शुक्रवार को अपने जीवन का पहला रोजा रखा और परिवार के साथ इफ्तार कर देश में अमन व चैन की दुआएं मांगी।
वहीं सैफ अली बड़गुजर पुत्र मोहम्मद साजिद बडगूजर ने भी शुक्रवार को अपने जीवन का पहला रोजा रखकर खुदा की इबादत की और आमजन को रोजा रखने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में हसन छींपा और इरशाद छींपा ने बताया कि पांच वर्षीय मासूम सुफ़रा ने भी रमजान का रोजा मुकम्मल कर मुस्लिम समाज के लोगों को खुदा की इबादत करने के लिए प्रेरित किया है।
बच्चों में रमजान को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है, जिससे न सिर्फ घर का माहौल बल्कि पूरे गांव में धार्मिक भावना और भाईचारे का संदेश फैल रहा है। परिजनों का कहना है कि इतनी कम उम्र में बच्चों का रोजे रखना उनके मजबूत इरादों और अच्छी तरबियत का नतीजा है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा।