विज्ञापन

फौजी भाइयों के लिए बहिनों ने भेजा रक्षा सूत्र

शौकत खान Fri, 28-Aug-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) शहर में संचालित गुरुकुल कैरियर इन्स्टिट्यूट के निदेशक चेनाराम चौधरी लवादर ने बताया कि हमारे संस्थान की बालिकाओं ने देश की सीमा पर रक्षा के लिए तैनात फौजी भाइयों के लिए राखियाँ भेजी है । विद्यालय में बालक बालिकाओं ने रक्षा बंधन का पर्व भी मनाया। 

विज्ञापन

इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम में समाज सेवी सीताराम बिन्दा, राजकीय उ मा वि डेगाना के प्रधानाचार्य राजाराम चौहान, डेगाना गाँव की राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य  सुरेश कुमार लोमरोड, पोस्टमास्टर सुनिल ग्वाला व मेघराज  खटकड़, डाक निरीक्षक कैलाश खीचड़ , डाक सेवक त्रिलोक चन्द व संस्था के अध्यापकगण मौजूद थे। 

विज्ञापन

निदेशक चौधरी ने बालक - बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि डाक विभाग द्वारा फौजी भाइयों को राखी भेजकर जवानों का हौसला बुलन्द करना है। जवान हमारे देश की रक्षा करते हैं हम उन्हें राखी भेजकर आपसी रक्षा एवं सैनिकों के साथ होने का सन्देश भेज रहे हैं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News