विज्ञापन

पौधरोपण को जनआंदोलन बनाएं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक : संभागीय आयुक्त

शौकत खान Thu, 03-Sep-2026

​डेगाना(नागौर डेली न्यूज) निकटवर्ती ग्राम मोड़ी कलां स्थित वन क्षेत्र में गुरुवार को पंचायती राज एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान', 'एक पेड़ मां के नाम' तथा 'मां यशोदा के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर 300 पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार, सीईओ रणजीत सिंह, डीएफओ सुरेश कुमार आबुसरिया,  एसीएफ सज्जन कुमार कलवानियां, बीडीओ सीमा गौड़ सहित अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया। 

 
विज्ञापन
इस दौरान पौधों को मां के स्नेह, ममता व सम्मान का प्रतीक मानते हुए उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का असली आधार हैं। बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को संभालने, स्वच्छ हवा प्राप्त करने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना अनिवार्य है। ग्रामीण पर्यावरण संरक्षण को एक जनआंदोलन का रूप दें। जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि 
 
विज्ञापन
पेड़-पौधे ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं का स्थाई समाधान हैं। यदि हमने समय रहते गांवों में वन और तालाबों का संरक्षण नहीं किया, तो भविष्य में गांवों में भी शुद्ध हवा और पानी मिलना कठिन हो जाएगा। अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया। डीएफओ सुरेश कुमार आबुसरिया ने पौधारोपण की सही तकनीकों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। आकाशवाणी नागौर के उद्घोषक मोहम्मद शरीफ छिपा ने मंच संचालन किया।
 
 
ये रहे मौजूद
 
कार्यक्रम में विकास अधिकारी सीमा गौड़, रेंजर ममता जांगिड़, एसएचओ उमराव जाट, सहायक वनपाल यशोदा चौधरी, लेखाधिकारी कैलाश बोरानियां, महेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी सुखाराम नैण, नंदकिशोर टाक, वीडीओ स्नेह कंवर शेखावत, हरिओम टेलर, अशोक पाराशर, रिछपाल सारण, रमजीराम गैना, रोडाराम, बिरदाराम चोयल, पूनाराम जुनावा, विशाल सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News