विज्ञापन

पुलिस भैया की कलाई पर सजी राखी, महावीर इंटरनेशनल की वीरा धरा ने मनाया रक्षाबंधन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 28-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) दीपावली, होली, रक्षाबंधन, ईद, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, रैलियों, जन्म जयंती एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक आयोजनों के दौरान दिन-रात आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था में जुटे रहने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में शुक्रवार, 28 अगस्त को कुचामन पुलिस थाने में रक्षाबंधन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

विज्ञापन

महावीर इंटरनेशनल परिवार, कुचामन की वीरा धरा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई और मुंह मीठा करवाकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह एवं आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था के “सबकी सेवा, सबको प्यार—जीवो और जीने दो” एवं “दोस्ती से सेवा” के सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए पुलिसकर्मियों के साथ भाई-बहन के स्नेह का रिश्ता मजबूत करना रहा।

 

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर की मंगलकामना

कार्यक्रम के दौरान एसएचओ राजेन्द्र जी खदान, एएसआई जगदीश प्रसाद जी, हेड कांस्टेबल कंचन जी, संदीप जी, दुर्गाराम जी, केसराम जी, राजकुमार जी, लाल सिंह जी रणवा, तेजाराम जी एवं रोशन जी सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई। वीरा धरा की सदस्यों ने सभी पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुखी एवं कुशल जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुलिसकर्मी सर्दी, गर्मी और बरसात की परवाह किए बिना दिन-रात आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं सेवा में तत्पर रहते हैं। सामाजिक एवं धार्मिक पर्वों के दौरान भी पुलिसकर्मी अपने परिवारों से दूर रहकर लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर पुलिस भैयाओं की कलाई पर राखी बांधना उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

संस्था के सदस्यों ने निभाई सहभागिता

कार्यक्रम में वीरा अध्यक्षा सरोज पाटनी, वीरा सचिव शारदा वर्मा, वीरा सुनीता गंगवाल, वीरा विजय कौर, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीरा कल्पना, वीरा मनीषा पहाड़िया, वीरा रीतु बंसल, वीरा कविता अग्रवाल, वीरा सोनू, वीर संदीप पांड्या, वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीर गोरधन मालवीय, वीर आनंद, वीरा आशा सेठी, वीर विकास, रीतु पाटनी एवं वीर राहुल झांझरी ने सहयोग किया।

महावीर इंटरनेशनल परिवार के वीर सुभाष पहाड़िया एवं वीर कैलाश चंद पांड्या सहित संस्था के सदस्यों ने सेवा एवं स्नेह से भरे इस कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और संस्था के सदस्यों के बीच आत्मीय माहौल देखने को मिला।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News