विज्ञापन

नाम वापसी के अंतिम दिन डेगाना में 16 प्रत्याशियों ने खींचा नाम

शौकत खान Thu, 03-Sep-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) नगर पालिका पार्षद चुनाव को लेकर चल रही नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। इससे पहले नाम वापसी के पहले दिन 2 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया था। इस प्रकार कुल 18 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब डेगाना नगर पालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 89 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

 
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डेगाना नगर पालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 134 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान 105 आवेदन सही पाए गए। 
 
 
विज्ञापन
नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही डेगाना नगर पालिका चुनाव का मुकाबला अब पूरी तरह स्पष्ट हो गया है। राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में मौजूद हैं, जिससे कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय और बहुकोणीय होने के आसार हैं।
 
 

अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में प्रचार अभियान तेज करेंगे। घर-घर संपर्क, नुक्कड़ सभाओं और मतदाताओं से व्यक्तिगत मुलाकातों के जरिए समर्थन जुटाने में जुटेंगे। प्रमुख राजनीतिक दल भी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार को धार देने की तैयारी में हैं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News