नामांकन के पहले दिन 26 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 35 नामांकन पत्र
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Thu, 27-Aug-2026 |
|---|
डीडवाना-कुचामन(नागौर डेली न्यूज)। जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत बुधवार को नामांकन के प्रथम दिवस (27 अगस्त) को जिले के सभी 8 नगरीय निकायों में कुल 26 उम्मीदवारों द्वारा 35 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।मकराना नगर परिषद में कुल 8 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं कुचामन सिटी नगर परिषद में 5 उम्मीदवारों द्वारा कुल 8 नामांकन पत्र जमा कराए गए हैं।
इसी प्रकार से लाडनूं नगर पालिका में पहले दिन 5 उम्मीदवारों ने कुल 7 नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं डीडवाना नगर परिषद में 4 उम्मीदवारों द्वारा 4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसी प्रकार से बोरावड़ नगर पालिका में पहले दिन 2 उम्मीदवारों ने 2 नामांकन पत्र सौंपे हैं। खाटू खुर्द नगर पालिका में पहले दिन 1 उम्मीदवार ने 1 नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं परबतसर नगर पालिका में भी पहले दिन 1 उम्मीदवार द्वारा 1 नामांकन पत्र दर्ज कराया गया है। वहीं नावां नगर पालिका पहले दिन एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ । जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। आचार संहिता की पालना के साथ शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन पत्र स्वीकार किए जा रहे हैं।