विज्ञापन

नागौर : सर्व वृद्धजन सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जयसिंह चौहान Wed, 01-Oct-2025

नागौर(नागौर डेली न्यूज) : समाज कल्याण सप्ताह 2025 के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन आज 1 अक्टूबर को कलक्टर सभागार में जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में किया गया। कलक्टर पुरोहित ने वृद्धजनों का माला और शॉल पहनकर तथा तथा श्रीफल भिंड करके स्वागत और सम्मान किया।‌

विज्ञापन

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्यों के लिए ललित कुमार आचार्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिक मोतीलाल चन्देल, राधेश्याम सांगवा एवं गोविन्द ने समाज में वृद्धजनों के अधिकारों और उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक जगदीश चांगल ने वृद्धजन कल्याण अधिनियम, पुनर्वास गृह की सुविधाओं और विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 
 
विज्ञापन
इस अवसर पर जयप्रकाश जाखड़, ओमप्रकाश रेवाड, दिनेश राजावत एवं पुनर्वास गृह संचालित करने वाली संस्था जनहित सेवा संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News