विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, विधानसभा प्रभारी ने दावेदारों से लिया फीडबैक

अबू बकर बल्खी Fri, 28-Aug-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी को मजबूत करने और अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के उद्देश्य से कांग्रेस के पार्षद पद के दावेदारों की विधायक निवास पर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में लाडनूं विधानसभा प्रभारी कमल किशोर चौधरी, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ पंवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयराम बुरड़क एवं पूर्व प्रधान हनुमान मल कासनियां ने सभी दावेदारों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनके वार्ड की स्थिति और जनसमर्थन को लेकर फीडबैक लिया। 

विज्ञापन

दावेदारों से मिले फीडबैक के आधार पर प्रत्येक वार्ड के लिए मजबूत एवं संभावित जिताऊ उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया गया। बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। विधानसभा प्रभारी कमल किशोर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी पर विश्वास रखते हुए एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरना है। वहीं आरिफ पंवार एवं जयराम बुरड़क ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति निष्ठा बनाए रखते हुए पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News