विज्ञापन

नगरपालिका का एक्शन, नियम विरुद्ध संचालित आधा दर्जन शिक्षण लाईब्रेरी को थमाए नोटिस

अबू बकर बल्खी Mon, 06-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) स्थानीय नगरपालिका ने एक्शन लेते हुए क्षेत्र में नियम विरुद्ध संचालित की जा रही करीब आधा दर्जन लाईब्रेरी संचालकों को नोटिस थमाए हैं। पालिका अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि लाडनूं शहर में अनेक स्थानों पर शिक्षण लाईब्रेरियों का संचालन व्यवसायिक गतिविधि में पालिका की स्वीकृति या अनापति लिये बिना ही किया जा रहा है। 

विज्ञापन

जो कि राजस्थान नगरपालिका अधिनियम के विरूद्ध है। मुख्य बाजार एवं भीड़ भाड़ वाले इलाकों में संचालित कई लाईब्रेरीज में  नियमों की पालना नहीं की जा रही उन्हें नोटिस जारी करते हुए नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर पालिका में अपनी लाईब्रेरी संचालन से सबंधित स्वीकृति एवं स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News