विज्ञापन

धर्मेन्द्र निठारवाल को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ में बड़ी जिम्मेदारी, बने कुचामन ब्लॉक सचिव

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 07-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे धर्मेन्द्र निठारवाल को कुचामन ब्लॉक चिकित्सा प्रकोष्ठ का सचिव नियुक्त किया गया है। डीडवाना-कुचामन जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमलकांत डोडवाडिया ने कार्यालय आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति की घोषणा की। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तथा विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार धर्मेन्द्र निठारवाल की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरापूर्व विधायक एवं पूर्व उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. विकास महला की अनुशंसा पर की गई है। बताया गया कि संगठन के प्रति उनकी सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

विज्ञापन

संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

नियुक्ति आदेश में विश्वास व्यक्त किया गया है कि धर्मेन्द्र निठारवाल नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और सक्रियता से निर्वहन करते हुए कांग्रेस संगठन एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी नेतृत्व ने उनसे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपेक्षा जताई है।

 

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, महेन्द्र चौधरी का जताया आभार

धर्मेन्द्र निठारवाल की नियुक्ति पर मुनाराम महला, गिरधारीराम महला, पंच परसाराम बुगालिया, भंवर अली (ब्लॉक अध्यक्ष), उदय सिंह खारिया, सुरेंद्र कसवा, आसिफ खान, मुकेश थोरी, कानाराम बोचलिया, गोपाल जड़वाटा, खेमाराम मंडा, शेरखान (जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष), बुधाराम चौधरी, को-ऑपरेटिव अध्यक्ष ईश्वरराम सोऊ, मोहन महला, हेमराज चावला, सुतेन्द्र सारस्वत (नगर अध्यक्ष), बेगाराम बोचलिया, बुधाराम निठारवाल, जयप्रकाश शेषमा, धर्मेन्द्र जड़ावटा, सुरेश चौधरी, हनुमान गुर्जर, नंदकिशोर शर्मा, रामूराम निठारवाल, बलबीर सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी.


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News