विज्ञापन

द्वारका प्रसाद हेडा बने मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

शौकत खान Sun, 09-Aug-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के चुनाव रविवार को पुष्कर स्थित अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन में संपन्न हुए। चुनाव में डेगाना निवासी भामाशाह एवं समाजसेवी द्वारका प्रसाद हेडा का सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन किया गया। उनके चयन की जानकारी मिलने के बाद डेगाना के माहेश्वरी समाज में खुशी का माहौल देखने को मिला।

 

विज्ञापन

लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय

माणक तोषनीवाल ने बताया कि द्वारका प्रसाद हेडा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं और समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके निर्विरोध चयन को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए समाजबंधुओं ने खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

विज्ञापन

डेगाना पहुंचने पर किया गया स्वागत

तरुण तोषनीवाल ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद द्वारका प्रसाद हेडा का डेगाना पहुंचने पर माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। श्याम मंदिर और सदर बाजार में उनका शानदार स्वागत-सत्कार किया गया। इस दौरान समाजबंधुओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 

समाजबंधुओं ने दी शुभकामनाएं

स्वागत कार्यक्रम में राधेश्याम करवा, गोपाल लाल सारड़ा, लालजी सारड़ा, विनोद, रामकुमार सारड़ा, नेमीचंद तोषनीवाल, माणक तोषनीवाल, जगदीश चितलांगिया, पवन मोदानी, सुरेश मोदानी, नटवर मोदानी, गिरिराज हेडा, विमल कोठारी, विजय कालिया, सदासुख सोनी, नटवर करवा, मोरु सारड़ा, भुरजी लड़ा, रमेश बांगड़, मनोज मित्तल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने द्वारका प्रसाद हेडा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News