विज्ञापन

ताज मैजिक सोसायटी के दो दिवसीय जादू सम्मेलन में राजस्थान के 12 जादूगरों ने लिया हिस्सा

शौकत खान Sun, 09-Aug-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) ताज मैजिक सोसायटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जादू सम्मेलन का आयोजन  8-9 अगस्त 2026 को मथुरा में किया जा रहा है। डेगाना निवासी कानाराम अणकिया में जानकारी देकर बताया कि इस भव्य सम्मेलन में देशभर से 100 से अधिक जादूगर शामिल हुए। राजस्थान से 10 से 12 जादूगरों का प्रतिनिधिमंडल भी यहां पहुंचा। राजस्थान

 
विज्ञापन
राजस्थान से पहुंचे जादूगरों में जादूगर कानाराम के साथ ही देश की एकमात्र जादू पत्रिका "मायावी दुनिया" के संस्थापक-प्रकाशक जादूगर राय, जयपुर और पत्रिका के मानद संपादक इंजीनियर जादूगर मनोज कौशिक, बीकानेर भी उपस्थित रहे। दो दिवसीय इस सम्मेलन में जादूगरों के लिए जादू प्रतियोगिता, जादू प्रदर्शन और जादू कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 
 
 
विज्ञापन
इसमें देश के नामी जादूगर अपनी कला का प्रदर्शन कर नई पीढ़ी को जादू के गुर सिखाएंगे।ताज मैजिक सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य जादू कला को बढ़ावा देना और जादूगरों को एक मंच पर लाना है।
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News