डीडवाना(नागौर डेली न्यूज)। : डीडवाना शहर से निकलने वाले किशनगढ़–हनुमानगढ़ मेगा हाइवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में जहां दो लोगों की जान चली गई वहीं ट्रक में भरे अधिकांश गोवंश की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
एक खड़े ट्रेलर को पीछे से आ रहे ट्रक की भीषण टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक सरजीत सिंह (निवासी हरियाणा) और खलासी रमाकांत यादव (निवासी बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल दिलप्रीत सिंह को गंभीर हालत में डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक में भरकर ले जाई जा रही आठ गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया।