विज्ञापन

डीडवाना-कुचामन जिले में आयोजित होंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Wed, 01-Oct-2025

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार सेवा पर्व पखवाड़ा के अर्न्तगत जिले में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित किये जायेंगे। 

 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 2 अक्टूबर को डीडवाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बरांगणा व चौलुखां में,मौलासर की भोपजी का बास व खोजास में, लाडनूं की बाकलिया व दूजार में,कुचामन की खोरण्डी व टोडास में,परबतसर की हरनावा पट्टी व बडु में,नावां की श्यामगढ़ व शिम्भूपुरा में तथा मकराना की धानणवां व इंदौखा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे।

विज्ञापन

इसी प्रकार से जिले के शहरी निकायों  में 3 अक्टूबर को नगर पालिका बोरावड के वार्ड  16 के लिए, नगर परिषद डीडवाना के 19 व 20 के लिए, नगर परिषद कुचामन के 24 व 25 के लिए, नगर पालिका लाडनूं के 23 व 24 के लिए तथा नगर पालिका नावां व परबतसर के वार्ड 13 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News