विज्ञापन

डिप्टी ऑफिस की आवंटित भूमि पर रोपे 200 पौधे, पुलिस जवानों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अबू बकर बल्खी Sat, 08-Aug-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आसोटा बाईपास हाईवे पर डिप्टी ऑफिस के लिए आवंटित भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाडनूं सी.ओ जितेन्द्र चारण, लाडनूं एसएचओ शिम्भु दयाल मीणा, जसवंतगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार सहित पुलिस जवानों ने भाग लिया।

 
विज्ञापन
इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रकार के करीब 200 पौधे लगाए गए। पुलिस अधिकारियों ने पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल करने संरक्षण का संकल्प भी लिया। सीओ जितेंद्र सिंह चारण ने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए आवंटित भूमि के चारों ओर तारबंदी कर सेफ्टी डोर भी लगाया गया हैं। 
विज्ञापन
ताकि पौधों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन का प्रमुख आधार हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। एसएचओ शिंभू दयाल ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। 
 
 
 
कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानों के साथ समाजसेवी उम्मेदसिंह चारण, प्रवीण बरड़िया, पर्यावरण प्रेमी सत्यनारायण प्रजापत, ओमप्रकाश सोनी आदि की विशेष सहभागिता रही।
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News