विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया डीडवाना और कुचामन के मतदान केंद्रों निरीक्षण

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 27-Aug-2026

डीडवाना-कुचामन(नागौर डेली न्यूज)। आगामी नगरीय निकाय चुनावों की पूर्व तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना व पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवरान ने गुरुवार को डीडवाना और कुचामन सिटी के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, रैंप, विद्युत आपूर्ति, शौचालय और छायादार व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रो पर सभी आवश्यक व्यवस्था समय पर पूरी की जाए। 

 

विज्ञापन

इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं और संवेदनशीलता की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन  सुनिश्चित करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतें। 

 

विज्ञापन

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने  ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए निर्धारित किए गए स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया  और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

 

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, विमल नेहरा,संबंधित क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी और  प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News