जिला कलक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की अवैध संचालित वाहनों पर कारवाई
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Thu, 29-Jan-2026 |
|---|
डीडवाना(नागौर डेली न्यूज)। 26 जनवरी को विद्यार्थियों को लेकर जा रही पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग द्वारा अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कारवाई की जा रही हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा अवैध संचालित पिकअप, बालवाहिनी, ओवरलोड आदि वाहनों में फिटनेस, ईश्योरेंस व परमिट एवं बिना नम्बर प्लेट के 62 चालान बनाकर 2.80 लाख का जुर्माना लगाया गया।
साथ ही दो बालवाहिनी वाहनों को सीज किया गया। एक बालवाहिनी वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की संघन जांच आगामी कार्य दिवसों में भी जारी रहेगी।