विज्ञापन

घुमंतू व ट्रांसजेंडर मतदाताओं से स्वीप टीम ने किया संवाद; नुक्कड़ नाटक व गीतों से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

मोहम्मद शहजाद Thu, 03-Sep-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज)। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनज़र तहसील प्रशासन मकराना की स्वीप टीम द्वारा घुमंतू जाति एवं ट्रांसजेंडर मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लक्षित समुदायों से सीधा संवाद स्थापित कर मतदाताओं को पंजीकरण कराने एवं आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। 

विज्ञापन

स्वीप टीम के सदस्य मुरली मनोहर मेघ ने घुमंतू जाति डेरा दशहरा मैदान मकराना, कबला चौक, कासुआं बेरा बोरावड़ तथा गणेश मंदिर प्रांगण बोरावड़ सहित विभिन्न लक्षित क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक और प्रेरक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान चलो करें मतदान हम गीत के माध्यम से आमजन को जागरूक करते हुए अपील की गई कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। 

विज्ञापन

सीबीईईओ कार्यालय मकराना के आर.पी. एवं स्वीप टीम प्रभारी बाबूलाल ने हमारा वोट, हमारी जिम्मेदारी विषय पर विचार रखते हुए कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य भी है।

​तहसील कार्यालय के चुनाव शाखा प्रभारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं जैसे व्हीलचेयर और परिवहन व्यवस्था की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर वर्ग की भागीदारी से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के दौरान डेरों एवं बस्तियों में मौजूद नवमतदाताओं, दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का पूर्ण उपयोग करने का संकल्प लिया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News