विज्ञापन

कुशलपुरा की ममता ढाका ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

अबू बकर बल्खी Fri, 28-Aug-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) ग्राम कुशलपुरा की प्रतिभाशाली बहू एवं लाडनूं तहसील निवासी ममता ढाका पत्नी शिवपाल सिंह ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 
विज्ञापन
ममता ढाका को विश्वविद्यालय द्वारा “ए नोवल एप्रोच फॉर फेडरेटेड इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ केयर सिस्टम मॉडल ओवर ग्रीन क्लाउड” विषय पर किए गए शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. डी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। इसका उद्देश्य संवेदनशील रोगी संबंधी जानकारी को एक ही केंद्रीय स्थान पर एकत्र करने की आवश्यकता को कम करना तथा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को संबोधित करना है।
 
 
विज्ञापन
ममता ढाका ने अपने शोध कार्य के दौरान विषय की गहनता से अध्ययन करते हुए लगातार मेहनत, लगन और समर्पण के साथ शोध को पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास और कठिन परिश्रम के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
 

ममता के ससुर जोधाराम एडवोकेट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी पुत्रवधू शुरू से ही होनहार और मेहनती रही हैं। उन्होंने निरंतर मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। ढाका की इस सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News