विज्ञापन

कुमावत का मुख्य सन्दर्भ व्यक्ति के रूप में लगातार चौथी बार चयन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 27-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत निदेशालय साक्षरता एवं सतत शिक्षा, जयपुर द्वारा आयोजित राज्य के जिला साक्षरता अधिकारियों एवं मुख्य संदर्भ व्यक्तियों के राज्य स्तरीय एक दिवसीय क्षमता संवर्धन ऑनलाइन प्रशिक्षण में नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले के लिए मुख्य सन्दर्भ व्यक्ति की हैसियत से कुचामन के सेवानिवृत्त ब्लॉक साक्षरता समन्वयक चम्पालाल कुमावत व लाडनूँ ब्लॉक के वरिष्ठ अध्यापक जीवनराम बगड़िया ने भाग लिया। 

 

विज्ञापन

गौरतलब है कि कुमावत का मुख्य सन्दर्भ व्यक्ति के रूप में लगातार चौथी बार चयन हुआ है और वे सेवानिवृत्ति के बाद भी निस्वार्थ भाव से पूर्ण सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण में साक्षरता निदेशालय, एनसीईआरटी एवं एनआईसी नई दिल्ली और आरएससीईआरटी उदयपुर के उच्च अधिकारियों के समक्ष कुमावत ने उल्लास पोर्टल व एप से संबंधित व्यावहारिक समस्याएं रखी जिनके समाधान का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन

कुमावत व बगड़िया नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले के ब्लॉक स्तरीय सन्दर्भ व्यक्तियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे। इसी क्रम में ब्लॉक सन्दर्भ व्यक्ति ब्लॉक स्तर पर साक्षरता शिक्षकों, सर्वेयर व स्वयंसेवी शिक्षकों को ऑफ़लाइन प्रशिक्षण देंगे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में संभागियों को उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पाँच आयाम- बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, महत्त्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल विकास व सतत शिक्षा, बुनियादी साक्षरता परीक्षा, उल्लास एप पर सर्वे ऑनलाइन, एनआईएलपी पोर्टल सम्बन्धी समस्याएँ, ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षण सामग्री आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News