विज्ञापन

कुचेरा निकाय चुनाव : नामांकन के पहले दिन भाजपा प्रत्याशी पुखराज टाक ने वार्ड 4 से भरा पर्चा

महबूब खोखर Thu, 27-Aug-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) : नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन भाजपा प्रत्याशी पुखराज टाक ने वार्ड संख्या 4 से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी सुनील पंवार के समक्ष नामांकन पत्र पेश किया।

 
विज्ञापन
नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरने का संकल्प जताया। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कुचेरा में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
 
विज्ञापन
25 वार्ड वाली कुचेरा नगर पालिका में गुरुवार दोपहर तक नामांकन के पहले दिन एक ही फॉर्म दाखिल हुआ। आगामी दिनों में अन्य प्रत्याशियों के नामांकन के साथ चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है।
 
 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News