कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कुचामन शहर में भी प्रशासन ने मॉक ड्रिल किया। स्थानीय प्रशासन ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सिविल डिफेंस अभ्यास किया। यहां डीडवाना रोड स्थित प्रेरणा टॉवर की छत पर टॉयर जलाया गया तथा फायर ब्रिगेड की इसकी सूचना दी। मॉक ड्रिल के दौरान पूरे सीन इस प्रकार बनाए गए जैसे लगे मानों सबकुछ ऑरिजनल हो रहा हो। सायरन बजाते हुए फायर बिग्रेड
की गाड़ी आती है आग पर काबू पाती है। वहीं घायलों का रेस्क्यू किया जाता है व उन्हें एम्बूलेंस से हॉस्पिटल ले जाया जाता है। कुचामन पुलिस उपअधीक्षक अरविंद बिश्नोई, कुचामन एसडीएम सुनील चौधरी, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने पुराने बस स्टैंड पर भी लोगो को जागरूक किया। इसके अलावा भोमराजका स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन कर बच्चों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण दिया गया।