विज्ञापन

कुचामन में कांग्रेसियों ने मनाया महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 02-Oct-2025

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरूवार को अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस बड़ी सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय सार्वजनिक कनोई पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बापू के बारे में बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में तथा आजादी के लिए बापू ने जीवन पर्यन्त संघर्ष किया तथा कई आंदोलन का नेतृत्व किया। इसमें नमक आंदोलन, सत्याग्रह आंदोलन, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख थे। सत्य व अहिंसा  का स्थान उनके सार्वजनिक जीवन में सबसे ऊंचा था।

विज्ञापन

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपसभापति हेमराज चावला व सुतेद्र सारस्वत ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश ही नहीं बल्कि दुनिया की महान विभूति बताया तथा कहा कि आज भी विश्व भर में अनेक देशों में उनके संग्रहालय एवं मूर्तियां स्थापित है तथा पूरा राष्ट्र दोनों हस्तियों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को सादगी का प्रतीक बताया तथा उनके जीवन का मूल मंत्र सादा जीवन व उच्च विचार आज भी हम सबके लिए प्रासंगिक है। उन्होंने देश को जय जवान जय, किसान का नारा दिया जो आज भी पूरे देश में गूंजता है। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, ब्लॉक अध्यक्ष नावां उदय सिंह खारिया, नगर अध्यक्ष सुतेद्र सरस्वत, नगर परिषद उपसभापति हेमराज चावला, महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी, महिला सेवा दल जिला अध्यक्ष पूजा सोनी, पार्षद जवानाराम मोहनपुरिया, अयूब तेली, मोहम्मद नासिर, शंकर मोहनपुरिया, अयुब तबाक, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गाराम चौधरी, कमल कांत डोडवाडिया, ब्लॉक महासचिव मुन्नाराम महला, गजेंद्र कांसोटिया, भागुराम बुगालिया, 

दयाल राम गुर्जर गोगोर, श्रीराम कुमावत खारिया, मोहनलाल नायक सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित करके विनम्र पुष्पांजलि अर्पित की तथा दोनों महान हस्तियों के बताएं मार्ग को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। पुष्पांजलि के पश्चात गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम और वैष्णो जन तो ते ने कहिए पीड पराई जाने रे का  गायन किया तथा जय जवान जय किसान, महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे भारत माता की जय करो से क्षेत्र को गूंजायमान  कर दिया। 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News