विज्ञापन

कुचामन पंचायत समिति विकास अधिकारी अजीतसिंह ने किया विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 07-Apr-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। मंगलवार को कुचामन पंचायत समिति विकास अधिकारी अजीतसिंह ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उक्त औचक निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत चान्दपुरा को रिकॉर्ड संधारण के अभाव, ग्राम पंचायत चारणवास के ग्राम सबलपुरा को कचरे के ढेर, 

विज्ञापन

ग्राम पंचायत शिव रिकॉर्ड का अभाव व ग्राम भवानीपुरा में साफ-सफाई, ग्राम पंचायत परेवडी के कार्यालय के बाहर सडक़ पर पानी का जल भराव, ग्राम में कचरे के ढेर, गन्दगी एवं मेघराज, ग्राम विकास अधिकारी के बिना पूर्वानुमति के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अनुपस्थित पाया गया। 

 
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता और लापरवाही बरतने वाले सम्बन्धित ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी एवं कार्मिकों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई। उक्त निरीक्षण में सहयोगी अतिरिक्त विकास अधिकारी भागीरथ मल, कनिष्ठ अभियन्ता बलराम मीणा, सम्बन्धित कनिष्ठ तकनिकी सहायक एवं कनिष्ठ सहायक भी उपस्थित रहें।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News