विज्ञापन

कुचामन : जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश मार्ग पर अतिक्रमण का मामला पहुंचा न्यायालय, संबंधित विभागों को नोटिस जारी

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Mon, 03-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) राजकीय जिला अस्पताल, कुचामन सिटी के मुख्य प्रवेश मार्ग पर अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था के मामले में तालुका विधिक सेवा समिति ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभागों को नोटिस जारी किया है। समिति ने इस मामले में उपखंड अधिकारी, पुलिस एवं नगर परिषद प्रशासन से 10 अगस्त तक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

 

 

विज्ञापन

जनहित याचिका में अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण का उठाया मुद्दा

तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कुसुम सूत्रकार के समक्ष कुचामन निवासी लक्ष्मण कुमार गौड़ ने जनहित से जुड़ा प्री-लिटिगेशन प्रकरण प्रस्तुत किया। आवेदन में बताया गया कि राजकीय जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश मार्ग के दोनों ओर अस्थायी अतिक्रमण, ठेलों एवं दुकानों के कारण रास्ता अवरुद्ध रहता है। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा विशेष रूप से आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि संबंधित विभागों को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का प्रभावी समाधान नहीं हो पाया है। 

 

 

विज्ञापन

एसडीएम, पुलिस और नगर परिषद को जारी किए नोटिस

मामले को जनहित एवं सार्वजनिक सुविधा से जुड़ा मानते हुए अध्यक्ष कुसुम सूत्रकार ने उपखंड अधिकारी कुचामन सिटीउपाधीक्षक पुलिसयातायात प्रभारी तथा नगर परिषद आयुक्त, कुचामन को नोटिस जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को 10 अगस्त 2026 प्रातः 10:00 बजे समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपने-अपने विभाग की कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा समस्या के समाधान के संबंध में पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

 

 

जनहित के मामलों के त्वरित समाधान पर जोर

तालुका विधिक सेवा समिति ने स्पष्ट किया कि समिति का उद्देश्य केवल न्यायालयीन विवादों का निस्तारण करना ही नहीं, बल्कि प्री-लिटिगेशन स्तर पर भी जनहित एवं लोक उपयोगिता से जुड़े मामलों का सौहार्दपूर्ण, त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। समिति के इस कदम से अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है। 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News