कुचामन गौशाला बीड़ में मधुसूदन की स्मृति में निर्मित सभागार का हुआ लोकार्पण
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Thu, 27-Aug-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : कुचामन गौशाला बीड़ में स्व मधुसूदन बिड़ला की स्मृति में बिड़ला परिवार द्वारा निर्मित कार्यालय एवं सभागार तथा जामनगर निवासी पुष्पा देवी तोतला एवं सांभर निवासी लीला कालानी के सौजन्य से आरओ प्लांट सहित लगवाए गए वाटर कूलर का लोकार्पण हरिमोहन बिड़ला, गौशाला अध्यक्ष एवं मधुसूदन के पिता नंदकिशोर बिड़ला, मंजू बिड़ला, श्री निधि एवं प्रिया बिड़ला ने गौ पूजन के साथ किया।
इस मौके पर नंदकिशोर बिड़ला ने कहा गौशाला में सेवा कार्य करने का अवसर ईश्वर की विशेष कृपा से प्राप्त होता है। यहां पर गौमाता के रूप में 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास रहता है। उपाध्यक्ष मोहनप्रकाश मालपानी, सचिव किशोर सेवदा, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद बुड़सुवाला, श्यामसुंदर मंत्री, श्यामसुंदर सैनी, श्यामसुंदर लोहिया, शिवकुमार अग्रवाल, अशोक काला,
राम काबरा, संपत सोमानी, मनोहर पारीक, नरसी बुड़सुवाला, सुनील माथुर, सुरेश झंवर, पवन मिठड़ीवाला, भरत सिंह, सुशील काबरा, मुरलीधर गोयल, रामकिशन माली, रंगनाथ काबरा, लक्ष्मीनारायण असावा, अशोक मोर, टीकमचंद टेलर, प्रवीण सोनी, नरेन्द्र पहाड़ीया, मुकेश लाहोटी, अनिल काला, ललित काबरा, सुरेश बंसल,
सूरज तोषनीवाल, बजरंग सिंह राजपुरोहित, रवि काबरा, मुरलीधर तोषनीवाल, राधेश्याम झंवर, परमानंद अग्रवाल, मनोज तोषनीवाल, राजकुमार अग्रवाल आदि गौशाला सदस्यों ने बिड़ला परिवार का अभिनंदन किया एवं बिड़ला परिवार द्वारा किये गए सेवा कार्य को अनुकरणीय बताया। गौरतलब है कि गौशाला बीड़ में सभागार की विशेष आवश्यकता थी।