कुचामन : अग्रवाल महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Thu, 27-Aug-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। अग्रवाल समाज की महिलाओं की बैठक 25 अगस्त 2026 को अग्रवाल भवन, कुचामन सिटी में आयोजित की गई। बैठक में अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी एवं महिला सदस्यों की उपस्थिति में अग्रवाल महिला मंडल के आगामी कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
बैठक के दौरान समाज की बहनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अनुभवी एवं समाजहित में समर्पित सदस्यों को महिला मंडल की जिम्मेदारी सौंपी। सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी में राजकुमारी मोदी को अध्यक्ष, नेहा गोयल को सचिव तथा नीलू स्नेही को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा को मिलेगी प्राथमिकता
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के बाद अग्रवाल समाज की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समाज के प्रबुद्धजनों एवं उपस्थित महिलाओं ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में अग्रवाल महिला मंडल नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम के समापन पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज का आभार व्यक्त किया और संगठन की जिम्मेदारियों को निष्ठा, समर्पण एवं आपसी सहयोग के साथ निभाने का संकल्प लिया।
ये महिलाएं रहीं मौजूद
चुनाव प्रक्रिया के दौरान मीना मोर, वनिता भाड़ासरवाले, किरण भाड़ासरवाले, स्नेहा भाड़ासरवाले, सुमन बूडसूवाला, वंदना बूडसूवाला, राधा शेखराजका, सुनीता खोखरिया, ललिता बंसल, निर्मला खोखरिया, सुनीता खोखरिया, संतोष डालूका, कविता शेखराजका, गंगा बगडूवाला एवं शीतल मीठड़ीवाला सहित अग्रवाल समाज के अन्य प्रतिनिधि एवं समाजबंधु मौजूद रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक में महिला मंडल को मजबूत बनाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर भी जोर दिया गया।