विज्ञापन

कुचामनसिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बजरी से भरे दो डंपर जब्त, मुख्यालय के अभियान के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 09-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) डीडवाना-कुचामन पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे दो डंपर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कुचामनसिटी थाना पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में की। दोनों डंपरों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया गया है। 

 

 

विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवराण (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा तथा मकराना वृत्ताधिकारी विक्की नांगपाल के निकट सुपरविजन में कुचामनसिटी थाना प्रभारी राजेंद्र खडाव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत बजरी से भरे दोनों डंपरों को पकड़कर जब्त किया। 

 

 

विज्ञापन

बजरी से भरे डंपर पकड़े, खनन विभाग को भेजी सूचना

पुलिस के अनुसार 9 अगस्त 2026 को अभियान के दौरान अवैध रूप से बजरी परिवहन करते पाए गए दोनों डंपरों को जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त किए गए डंपरों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित कर दिया है। खनन विभाग की ओर से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

 

 

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कंवल लाल, हेड कांस्टेबल रोहिताश, कांस्टेबल छोटूरामकेसरराम तथा बजरंग लाल शामिल रहे। पुलिस ने अवैध खनन और बजरी के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण बताया है। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News