विज्ञापन

आगामी आम चुनाव-2026 की तैयारी : डेगाना में ग्राम पंचायतों के आरक्षण की कार्यवाही 24 सितंबर को

शौकत खान Sat, 19-Sep-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) आगामी आम चुनाव-2026 को लेकर ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समिति क्षेत्र में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया 24 सितंबर को संपन्न होगी। उपखंड अधिकारी एवं अधिकृत अधिकारी (पंचायत) डेगाना जीतू कुलहरी की ओर से जारी पत्र के अनुसार ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्डों के वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की कार्यवाही 24 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे पंचायत समिति सभागार, डेगाना में की जाएगी।

 
विज्ञापन

यह कार्यवाही पंचायती राज अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न होगी। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के आरक्षण के साथ-साथ महिला आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्र के विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के ब्लॉक अध्यक्षों तथा अन्य संबंधित जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर आरक्षण कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

 
 
विज्ञापन
  • कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी
 
-दिनांक: 24 सितंबर 2026 (बुधवार)
समय सुबह 10.00 बजे
स्थान पंचायत समिति सभागार, डेगाना
अधिकारी: जीतू कुलहरी, उपखंड अधिकारी एवं अधिकृत अधिकारी (पंचायत) व सपना सोनी, तहसीलदार डेगाना

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News