विज्ञापन

आखिर तीन साल बाद खुला डेगाना का अंडरब्रिज, पैदल और बाइक सवारों की राह हुई आसान

शौकत खान Fri, 28-Aug-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) चंदारूण व खाटू की ओर जाने वाली सड़क पर बने रेलवे अंडरब्रिज को आखिरकार करीब तीन साल बाद जनता के दबाव के चलते रेलवे ने हाइट गेज लगाकर पैदल राहगीरों और कार, बाइक सवारों व छोटे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया है। 

विज्ञापन

अंडरब्रिज खुलने से आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिली है और लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान हुआ है। अंडरब्रिज बंद होने के कारण ओवरब्रिज के आसपास रहने वाले लोगों को महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित अपने घर तक पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। 

विज्ञापन

इससे लोगों को समय और परेशानी दोनों का सामना करना पड़ रहा था। अंडरब्रिज शुरू होने से चंदारूण बाल हनुमान एवं श्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ खाटू की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। वहीं स्कूल, महिला कॉलेज और नगरपालिका जाने वाले पैदल राहगीरों, विद्यार्थियों तथा दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह रास्ता काफी उपयोगी साबित होगा।

 

लंबे समय से अंडरब्रिज खोलने की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने इसके शुरू होने पर खुशी जताई। लोगों का कहना है कि अंडरब्रिज खुलने से रोजाना आने-जाने में लगने वाला अतिरिक्त समय और लंबा चक्कर दोनों बचेंगे। तीन साल के इंतजार के बाद मिली इस सुविधा से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

 
 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News