
डीडवाना में निकली विशाल श्री श्याम निशान यात्रा
![]() |
नागौर डेली न्यूज डेस्क | Tue, 11-Mar-2025 |
---|
डीडवाना(नागौर डेली न्यूज) : डीडवाना शहर में आज विशाल श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। जानकारी के अनुसार श्री श्याम निशान यात्रा शीतल कुंड बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए हनुमान घाट बगीची मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। श्री श्याम निशान यात्रा में सैकड़ों भक्तगण बाबा श्याम का निशान लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

इस दौरान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। श्याम निशान यात्रा श्री हनुमान घाट बगीची मंदिर पहुंची तो वहां पर भक्तगणों पर पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद यहां पर फाग उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें गायक कलाकारों के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।

Latest News





